फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला अस्पताल में 2000 एलपीएम के ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट को मंजूरी

विज्ञापन
डॉ. आरएस सामंत, पीएमएस। - फोटो : RUDRAPUR
विज्ञापन
जिला अस्पताल में 2000 एलपीएम (लीटर पर मिनट) के ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट को शासन से मंजूरी मिल गई है। ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट लगने से 550 बेडों तक मरीजों को ऑक्सीजन की आपूर्ति हो सकेगी।
विज्ञापन

वर्तमान में जिला अस्पताल में सिर्फ 30 बेड तक ही ऑक्सीजन की सुविधा उपलब्ध है। कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर व डेल्टा वेरिएंट को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग की ओर से तैयारियां शुरू होने लगी हैं। कोरोना संक्रमण की पहली लहर के बाद ही जिला अस्पताल में 300 एलपीएम का ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट को लगा दिया था। इससे सिर्फ 30 बेड तक ही मरीजों को ऑक्सीजन की सप्लाई हो पाती है।
2000 एलपीएम के ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट के लगने के बाद जिला अस्पताल के इमरजेंसी कक्ष, डिलीवरी कक्ष, आईसीयू समेत अन्य कक्षों के 550 बेड तक ऑक्सीजन की सप्लाई हो सकेगी। अस्पतालों में भर्ती होने वाले मरीजों को ऑक्सीजन की किल्लत नहीं पड़ेगी। बता दें कि कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर में ऑक्सीजन की किल्लत होने का सबक लेते हुए जिला अस्पताल में कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर की आशंका के चलते बड़ा ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट लगाया जाएगा। इसके लिए जिला अस्पताल में जल्द ही इंजीनियरों की टीम आकर निरीक्षण करेगी। इंजीनियर जगह का चयन करेेंगे, उसके बाद निर्माण प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में 2000 एलपीएम ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट के लिए शासन से मंजूरी मिल गई है। शासन की ओर से इसमें सीएसआर मद से बजट खर्च किया जाएगा। जल्द ही इंजीनियरों की टीम आकर अस्पताल का निरीक्षण करने वाली है।
विज्ञापन

- डॉ. आरएस सामंत, पीएमएस, जिला अस्पताल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें