फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

108 का तेल खत्म, मरीज की मौत

Thu, 22 Sep 2016 10:06 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो रुद्रपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जीवनदायिनी 108 एंबुलेंस का ऐन वक्त पर तेल खत्म होने से एक मरीज की मौत हो गई। जिससे नाराज परिजनों ने चिकित्सा कर्मियों को खरीखोटी सुनाई।

वाकया जिला अस्पताल का है। यहां ग्राम रामनगर निवासी सुखदेव(56) को एक पखवाड़ा पूर्व जिला अस्पताल भर्ती कराया गया था। उसके पैर में फैक्चर हो गया था। ऑपरेशन के बाद भी उसकी हालत में सुधार नहीं हुआ। बृहस्पतिवार को सुखदेव की हालत अचानक ज्यादा बिगड़ गई।

जिस पर चिकित्सकों ने उसे सुशीला तिवारी चिकित्सालय हल्द्वानी के लिए रेफर कर दिया। मरीज को हल्द्वानी ले जाने के लिए जब 108 एंबुलेंस को फोन किया गया तो पता चला कि वाहन में तेल खत्म है, लिहाजा अन्य स्थान से एंबुलेंस भेजी जा रही है। काफी देर तक एंबुलेंस की व्यवस्था नहीं हो पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन



इधर मरीज की हालत लगातार बिगड़ती देख जिला अस्पताल की एंबुलेंस मंगवाकर सुखदेव को हल्द्वानी भेजा गया, लेकिन हल्द्वानी पहुंचने से पहले ही सुखदेव ने रास्ते में दम तोड़ दिया। जिला अस्पताल वापस लौटकर परिजनों ने नाराजगी जताते हुए चिकित्सा कर्मियों को जमकर खरी खोटी सुनाई।108 देहरादून के सुपरवाइजर का कहना है कि डीजल नहीं मिलने की वजह से इस तरह की दिक्कतें आ रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें