फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: मशीन की चपेट में आकर ऑपरेटर का कटा हाथ

Sun, 24 Mar 2024 11:00 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। सिडकुल की एक कंपनी में काम करते समय मशीन की चपेट में आने से एक ऑपरेटर का हाथ कट गया। गंभीर रूप से घायल ऑपरेटर को इलाज के लिए बरेली के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार ग्राम दुम्काबंगर हल्दूचौड़ निवासी महेश चंद्र भट्ट सिडकुल पंतनगर स्थित शिरडी कंपनी में काम करता है। रविवार सुबह मशीन की चपेट में आने से उसका हाथ कोहनी से कटकर अलग हो गया। महेश के भांजे उमेश ने बताया कि आधे घंटे तक मामा का हाथ फंसा रहा। आनन-फानन में उनको निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां से उनको हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। इसके बाद बरेली के निजी अस्पताल में उनके हाथ का ऑपरेशन किया गया है और वे आईसीयू में हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें