फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: केवल सीएनजी बसें ही जा रहीं दिल्ली

Thu, 16 Jan 2025 12:54 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। दिल्ली के लिए अब रोडवेज डिपो से केवल सीएनजी बसें चल रही हैं। बीएस-4 मॉडल की बसों के संचालन का रास्ता अब तक साफ नहीं हुआ है।
विज्ञापन

नवंबर में दिल्ली सरकार ने बीएस-4 मॉडल की बसों के राजधानी में प्रवेश पर रोक लगा दी थी। इससे पहले तक डिपो से बीएस-4 मॉडल की सात बसों का संचालन होता था और सीएनजी की नौ बसें चलती थीं। अब केवल सीएनजी बसें ही दिल्ली जा रही हैं। इससे डिपो को हर रोज करीब 70,000 रुपये का नुकसान हो रहा है।
बीते दिनों दिल्ली सरकार ने बीएस-4 बसों के प्रवेश पर लगाई रोक हटा ली थी। अन्य डिपो से इस श्रेणी की बसें दिल्ली रूट पर चलने भी लगीं लेकिन रुद्रपुर से अब तक बीएस-4 बसों का संचालन नहीं हो सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डिपो के सहायक महाप्रबंधक केएस राणा का कहना है कि बीएस-4 बसों के दिल्ली संचालन के लिए निगम प्रबंधन का निर्देश नहीं मिला है। निर्देश मिलते ही बसों का संचालन किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें