फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: नानकमत्ता में स्मैक बेच रही मां-बेटी गिरफ्तार

Thu, 16 Jan 2025 12:53 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
खटीमा/नानकमत्ता। पुलिस ने नानकमत्ता में घर पर स्मैक बेच रही मां-बेटी को गिरफ्तार कर लिया। उनके विरुद्ध एनडीपीएस अधिनियम के तहत केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन

एसएसपी और सीओ खटीमा के निर्देशन में पुलिस ने निकाय चुनाव में आम जनमानस की सुरक्षा व नशे के विरुद्ध प्रभावी रोकथाम के लिए मंगलवार को क्षेत्र में पैदल गश्त की। इस दौरान टीम को खेमपुर में एक घर में नशे के अवैध कारोबार की सूचना मिली। इस पर टीम ने घर की घेराबंदी कर गुरमेज कौर और उसकी बेटी किरण कौर को स्मैक बेचते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से 15 ग्राम स्मैक बरामद की। दोनों के खिलाफ नानकमत्ता थाने में केस दर्ज किया गया है। टीम में एसआई शंकर बिष्ट, संजय सिंह, कृपाल सिंह, बबीता, धनराज सिंह, शुभम सैनी थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें