फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डंपर और पिकअप की टक्कर में पिता की मौत, पुत्र घायल

विज्ञापन
किअप से बाप-बेटे को निकालते लोग। संवाद - फोटो : KASHIPUR
विज्ञापन
ग्राम जगन्नाथपुर में खनन से भरे डंपर ने पिकअप को पीछे से टक्कर मार दी जिससे पिकअप में सवार पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने घायलों को पिकअप से बाहर निकाला और एंबुलेंस से काशीपुर के निजी अस्पताल भेजा। रास्ते में पिता की मौत हो गई। घटना के बाद डंपर चालक मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन

मंगलवार को मोहल्ला आदर्श नगर निवासी खलील अहमद (50) अपने पुत्र जुनेद (18) के साथ पिकअप से दूध लेकर दोराहा की ओर जा रहा थे। ग्राम जगन्नाथपुर के पास पीछे से आ रहे उपखनिज से भरे डंपर ने पिकअप को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से पिता-पुत्र पिकअप में फंस गए। सूचना मिलने पर चौकी इंचार्ज दीपक कौशिक मय फोर्स के मौके पर पहुंचे और पिकअप में फंसे लोगों को निकालने में लग गए।
गैस कटर की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद पिता-पुत्र को पिकअप से बाहर निकाला गया। पुलिस ने घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से काशीपुर के निजी अस्पताल में भेज दिया। अस्पताल ले जाते समय खलील अहमद की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। सीओ वंदना वर्मा ने बताया कि अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।

घटनास्थल पर क्षतिग्रस्त वाहन। संवाद- फोटो : KASHIPUR

घायल जुनेद रोता हुआ। संवाद- फोटो : KASHIPUR

मृतक खलील का फाइल फोटो। संवाद- फोटो : KASHIPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें