फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीडीओ के बैठक छोड़ने पर हंगामा, बहिष्कार किया

Mon, 23 Feb 2015 10:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जसपुर (ऊधमसिंह नगर)
विज्ञापन
विज्ञापन
 बीडीसी बैठक में पहुंची सीडीओ के कुछ समय बाद ही वापस चले जाने से नाराज प्रधान व बीडीसी सदस्यों ने हंगामा काटकर बैठक का बहिष्कार किया। साथ ही विधायक का घेराव किया। विधायक द्वारा डीएम से वार्ता कर बैठक 10 मार्च को कराने व डीएम के मौजूद रहने का भरोसा दिलाने के बाद ही वह शांत हुए।
विज्ञापन

सोमवार को बीडीसी बैठक में सीडीओ इवा आशीष श्रीवास्तव मौजूद रही। बैठक शुरु होने के कुछ समय बाद ही सीडीओ रुद्रपुर जाने की बात कहने लगीं। आरोप है कि सीडीओ बिना कुछ सुने ही बैठक छोड़ रुद्रपुर जाने लगीं। इस पर प्रधान संघ अध्यक्ष वरुण चौधरी ने उनसे मात्र 15 मिनट ही बैठक में रहकर समस्याएं सुनने को कहा तो वह नहीं मानीं। इससे प्रधान व बीडीसी सदस्य गुस्सा गए। उन्होंने हंगामा काटकर बैठक का बहिष्कार कर दिया। उन्होंने विधायक डा.शैलेंद्र मोहन सिंघल का घिराव कर घटनाक्रम से अवगत कराया। इस पर विधायक सिंघल ने डीएम से वार्ता की। डीएम ने 10 मार्च को बीडीसी बैठक रखने व स्वयं उपस्थित होकर समस्याएं सुनने की बात कही। इस पर प्रधान शांत हुए। ग्राम प्रधान संघ अध्यक्ष चौधरी का कहना था कि सीएम ने बीडीसी बैठकों में जिला स्तर के अधिकारियों को पहुंचने का आदेश दिया है। बावजूद इसके अधिकारी बैठकों में जनप्रतिनिधियों की समस्याओं का निराकरण नहीं कर पा रहे हैं।
इस मौके पर ब्लाक प्रमुख सपना रानी, नबी हसन, जेसी गुणवंत, अल्लादिया, जेएस रावत, जेई केपीएस राठौड़, केसी जोशी, एसडीओ (सिंचाई) बीएस बिष्ट, जेई इमरान, मोहम्मद इस्लाम, पूजा, मोहनदास, ब्रजेश, विरमल, साबरी, धर्मेंद्र, अमरजीत सिंह, सचिन बाठला मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें