फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गदरपुर में बनेगा स्टेडियम और हास्टल : रावत

Sun, 22 Feb 2015 10:06 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुद्रपुर (ऊधमसिंह नगर)
विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि गदरपुर में एक स्टेडियम और खिलाड़ियों के ठहरने के लिए हास्टल बनाया जाएगा। सीएम हरीश रावत रविवार को दोपहर 4.37 बजे से 4.57 बजे तक गदरपुर में मौजूद थे। उन्होंने यहां मीरीपीरी खालसा एकेडमी के तत्वावधान में नवाबगंज में आयोजित राष्ट्रीय कबडडी प्रतियोगिता में शिरकत की। इस अवसर पर आयोजन मंडल की ओर से फूलों की बड़ी माला से जोरदार स्वागत किया गया।
विज्ञापन

इससे पहले सीएम ने खिलाड़ियों से परिचय किया। इस दौरान सीएम रावत ने कहा कि प्रदेश में खेल प्रतिभाओं की कमी नहीं है। ऐसे में सरकार भी उन्हें प्रोत्साहित करने को प्रयासरत है। रामपुर विधायक संजय कपूर की ओर से की गई मांग पर घोषणा करते हुए सीएम रावत ने कहा कि नवाबगंज/गदरपुर में एक स्टेडियम का निर्माण कराया जाएगा। साथ ही खिलाड़ियों को प्रतियोगिताओं के दौरान रहने में असुविधा न हो, इसके लिए एक हास्टल भी बनाया जाएगा। उन्होंने स्कूल प्रबंधन से इस संबंध मेें प्रस्ताव उपलब्ध कराने को कहा है। इस दौरान क्षेत्रवासियों का दिल जीतने के लिए सीएम पंजाबी में बोले। यहां काबीना मंत्री हरीश दुर्गापाल, पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तिलकराज बेहड़, पूर्व विधायक रंजीत रावत, पूर्व दर्जा राज्य मंत्री हरीश पनेरू, बाबा अनूप सिंह, सुशील गावा, डीएम डॉ पंकज पाडे, एसएसपी नीलेश आनंद भरणे, एडीएम डॉ आशीष श्रीवास्तव, आशीष भटगई, जगतार बाजवा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें