जसपुर। मुस्लिम छीपी वेलफेयर सोसाइटी के ओहदेदारों को उलेमाओं ने शपथ दिलाई। नई कार्यकारिणी ने बिरादरी के हक में बेहतर कार्य करने के लिए लोगों को आश्वस्त किया।
मोहल्ला चौहान के सिटी पैलेस में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह का शुभारंभ कुरआन की तिलावत से किया गया। इसके बाद शहर इमाम कारी अयूब रजा नूरी ने नवनिर्वाचित सदर हाजी नफीस अहमद, नायब सदर खादिम अली, सेक्रेटरी मोहम्मद इस्लाम हुसैन सहारा, नायब सेक्रेटरी मास्टर मुबीन अहमद एवं खजानची मोबीन अहमद के सिरों पर बिरादरी के ओहदे की पगड़ी को बांधा।
इसके बाद कार्यकारिणी समेत शहर कमेटी मेंबर, सेक्टर चौधरी एवं सेक्रेटरियों की 60 सदस्य टीम को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। शहर इमाम ने बिरादरी के मसाइलों को शरीयत के अनुसार हल करने एवं समाज में फैली बुराइयों को दूर करने का आह्वान किया।
समारोह की अध्यक्षता मोहम्मद हनीफ व संचालन अतीकुर्रहमान रहबर ने किया। वहां पालिकाध्यक्ष नौशाद सम्राट, हाजी यूनुस चैधरी, हाजी राशिद हुसैन, मोहम्मद नाजिम एवं शहजाद सिद्दीकी आदि थे।