गदरपुर। गवर्नमेंट पेंशनर्स वेलफेयर ऑर्गेनाइजेशन की बैठक में विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की गई। इसमें पेंशनर्स से सेवारत कर्मियों के बराबर अंशदान वसूलने पर नाराजगी जताई गई।
गोकुलधाम कॉलोनी में मोहनलाल अरोड़ा की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में पेंशनर्स का कहना था कि जब पेंशन आधी हो गई है तो अंशदान भी आधा वसूला जाना चाहिए।
बैठक में गोल्डन कार्ड से ओपीडी में निशुल्क उपचार की सुविधा की मांग की गई। पेंशनर्स का कहना था कि गोल्डन कार्ड से उच्च स्तरीय जांच और औषधियों का भी निशुल्क वितरण होना चाहिए। बैठक में पेंशनर्स का डीडीओ कोषागार बनाने पर सहमति व्यक्त की गई।
बैठक में पहुंचे पालिका अध्यक्ष मनोज गुंबर ने पालिका कार्यालय में पेंशनर्स के बैठने के लिए कक्ष उपलब्ध कराने की घोषणा की।
ऑर्गेनाइजेशन ने पालिका अध्यक्ष मनोज गुंबर को सीएम को संबोधित पांच सूत्री मांग पत्र भी सौंपा। वहां पंकज कुमार कांडपाल, सुबोध शर्मा, अशोक चौहान, रामविलास शाह, रमेश चंद्र मौर्य, केसी पांडेय थे।