रुद्रपुर में किच्छा मार्ग के किनारे रुका हुआ बरसाती पानी।
- फोटो : RUDRAPUR
रुद्रपुर। शहर के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में ड्रेनेज सिस्टम बदहाल है। बरसाती पानी की निकासी की व्यवस्था न होने से रुद्रपुर में कई स्थानों पर जलभराव की समस्या बनी है। दो दिन से पानी से दुर्गंध उठ रही है, साथ ही संक्रामक रोग फैलने की आशंका बनी है।
रुद्रपुर में दो दिन से बारिश नहीं हुई, लेकिन किच्छा मार्ग, मंडी समिति परिसर, ट्रांजिट कैंप समेत कई स्थानों पर अभी भी बारिश का पानी रुका हुआ है। इससे लोग परेशान हैं। मवेशी भी इसे पी रहे हैं। जिला मलेरिया अधिकारी बीसी जोशी कहते हैं कि रुका हुआ गंदा पानी यदि मवेशी पी लेते हैं तो उनमें भी डायरिया की शिकायत हो जाती है।