फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: पराली से भरा ओवरलोड ट्रैक्टर खंती में घुसा

Sun, 29 Oct 2023 01:08 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
पंतनगर में सड़क किनारे खंती में घुसा पराली से ओवरलोड ट्रैक्टर। संवाद
विज्ञापन
पंतनगर। पराली से भरा ओवरलोड ट्रैक्टर पंतनगर थाने के सामने सड़क किनारे खंती में घुस गया।
विज्ञापन

शनिवार शाम पांच बजे एक ट्रैक्टर-ट्राली क्षमता से अधिक पराली भरकर लालपुर से लालकुआं की ओर जा रही थी। पंतनगर थाने के सामने हल्दी आवासीय काॅलोनी से एक बाइक सवार एकाएक सड़क पर आ गया। इससे ट्रैक्टर चालक आमिर ने अचानक ब्रेक लगा दिया। ब्रेक शूज ड्रम में फंसने से चालक ट्रैक्टर पर नियंत्रण खो बैठा और ट्रैक्टर सड़क किनारे खंती में जा घुसा। इस दौरान चालक आमिर सहित ट्रैक्टर पर बैठे अकरम, यूनुस व खालिद बाल-बाल बच गए। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें