फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: महुआखेड़ा गंज व महुआडाबरा में बिछेगी नई पेयजल लाइन

Sat, 10 Feb 2024 11:11 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। महुआखेड़ा गंज और महुआडाबरा में नई पेयजल लाइन बिछाई जाएगी। ताकि क्षेत्रवासियों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध हो सके। इसके लिए लगभग 50 करोड़ रुपये की लागत से होने वाले कार्य की डीपीआर जल्द तैयार कर शासन को भेजी जाएगी।
विज्ञापन

काशीपुर के ग्रामीण क्षेत्रों में अमृत योजना के तहत पाइप लाइन बिछाने का कार्य हुआ था। कई जगहों पर अभी भी कार्य चल रहा है। अब बचे हुए क्षेत्रों में जल निगम अमृत योजना 2.0 के तहत कार्य कराएगा जिसकी शुरुआत महुआखेड़ा गंज और महुबाडाबरा से होगी। दोनों क्षेत्रों में सर्वे पूरा करा लिया गया है। महुआखेड़ा गंज में 25 हजार व महुआडाबरा में लगभग 15 हजार की आबादी है। जहां लोगों को अभी पुरानी लाइन से पानी मिल रहा है। इस कार्य को एशियन डेवलपमेंट बैंक (एडीबी) के सहयोग से पूरा कराया जाना है। धीरे-धीरे अन्य क्षेत्रों को भी चिह्नित कर सर्वे कराया जाएगा।
विज्ञापन

-
महुआखेड़ा गंज व महुआडाबरा में सर्वे पूरा कर लिया गया है। जल्द ही डीपीआर बना कर शासन को भेजी जाएगी। एडीबी संस्था के सहयोग से यह कार्य कराया जाना है।
- शशिपाल चौहान, सहायक अभियंता, जल निगम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें