फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में 14 मरीजों में डेंगू बुखार की पुष्टि ,

विज्ञापन
New Case of Dengue in US Nagar
विज्ञापन
रुद्रपुर। ऊधमसिंह नगर जिले में डेंगू के मरीजों की संख्या 14 पहुंच गई है। इनमें से किसी भी मरीज में डेंगू के खतरनाक स्वरूप डेंगू हेमरेजिक व शॉक सिंड्रोम की पुष्टि नहीं हुई है। स्वास्थ्य विभाग ने कहा कि जिले में डेंगू पूरी तरह से नियंत्रण में है लेकिन एहतियातन लोगों से सतर्क रहने को कहा गया है।
विज्ञापन

डेंगू का संक्रमण आमतौर पर अक्तूबर तक रहता है लेकिन इस बार जिले में आपदा के कारण जगह-जगह जलभराव के कारण डेंगू के मच्छर को पनपने के लिए अतिरिक्त समय मिल गया था। इस कारण नवंबर में भी डेंगू के मरीज मिल रहे हैं। रुद्रपुर के एक निजी अस्पताल में डेंगू का एक और मरीज मिला है। इसके साथ ही अब जिले में डेंगू के मरीजों की कुल संख्या 14 पहुंच गई है।
स्वास्थ्य विभाग जिले में डेंगू की रोकथाम में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतने देना चाहता है। जिले में वर्ष 2019 में रिकॉर्ड 1284 लोगों में डेंगू की पुष्टि हुई थी। डेंगू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से अपने घर के आसपास पानी को एकत्र न होने देने की अपील है। डेंगू का वाहक एडीज प्रजाति के मच्छर का लार्वा ठहरे हुए साफ पानी में ही पनपता है। साथ ही विभिन्न वार्डों में एंटी लार्वा केमिकल का भी छिड़काव किया जा रहा है।
विज्ञापन

डेंगू से बचाव के उपाय
- अपने घर के आसपास पानी एकत्र न होने दें।
- हमेशा पूरी आस्तीन की कमीज पहनें।
- डेंगू संक्रमण से बचाव के लिए अधिक मात्रा में तरल पदार्थ लें।
- घर के भीतर कूलर के पानी को एक निश्चित अंतराल में बदलते रहें।
रुद्रपुर में निजी अस्पताल में भर्ती में एक मरीज में डेंगू के बुखार की शिकायत मिली है। अब तक जिले में कुल 14 लोगों में डेंगू की पुष्टि हुई है लेकिन स्वास्थ्य विभाग की सतर्कता के कारण डेंगू पूरी तरह नियंत्रण में है। सभी लोग डेंगू से बचाव के उपायों का पालन अवश्य करें। बीसी जोशी, जिला मलेरिया अधिकारी।
डेंगू : दो और संदिग्ध मरीज मिले
काशीपुर। नगर निगम की ओर से डेंगू की रोकथाम के लिए जागरूकता और सफाई अभियान चलाने के बावजूद नगर व ग्रामीण क्षेत्र में डेंगू के संदिग्ध मरीज सरकारी अस्पताल में आ रहे हैं।
अल्ली खां निवासी मोहसिन (20) में डेंगू बुखार के लक्षण पाए जाने पर परिजनों ने एलडी भट्ट सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया है। उनका उपचार चल रहा है। वह अभी तक ठीक नहीं हुआ है। रविवार को ग्राम फसियापुरा निवासी सोनू कुमार का स्वास्थ्य खराब हो गया। उसमें भी डेंगू लक्षण दिखाई देने पर उसे सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
डॉ. अमरजीत सिंह साहनी ने बताया कि डेंगू जैसे लक्षण वाला वायरल चल रहा है। यह दो-चार दिन के इलाज के बाद ठीक हो जाता है। इस बुखार से प्लेटलेट्स भी गिर जाते हैं। हर बुखार डेंगू नहीं होता है। इसके बावजूद सावधानी बरतनी जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें