फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: मतदान प्रक्रिया में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी

Sat, 23 Mar 2024 03:23 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। लोकसभा चुनाव के लिए प्रशासन की तैयारियां जोरों पर हैं। शुक्रवार को नगर निगम के सभागार में उप निर्वाचन अधिकारी एसडीएम अभय प्रताप सिंह ने विभिन्न पीठासीन अधिकारियों और अलग-अलग ड्यूटी संभाल रहे अधिकारियों के साथ बैठक कर चुनाव की तैयारियों की समीक्षा की।
विज्ञापन

बैठक में उन्होंने कहा कि पोलिंग पार्टियां हर बूथ पर मतदान की पूर्व संध्या पर ही पहुंच जाएंगी। इस दौरान मतदान करने से संबंधित सभी व्यवस्थाओं को समय रहते पूरा करने को कहा। उन्होंने कहा कि संवेदनशील और अतिसंवेदनशील मतदान केंद्रों पर ध्यान देने की जरूरत है। अगर कहीं पर कानून व्यवस्था की स्थिति से संबंधित कोई समस्या बनती है तो समय रहते पुलिस व्यवस्था की जाएगी।
उन्होंने कहा कि किसी भी स्तर पर अगर किसी अधिकारी और कर्मचारियों की लापरवाही पाई जाएगी तो चुनाव आयोग के निर्देशों के अनुरूप कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
बैठक में सभी अधिकारियों ने अपने-अपने स्तर पर सौंपी गई जिम्मेदारी के निर्धारण के अंतर्गत की गई व्यवस्थाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें