फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: रुद्रपुर विधायक सहित 10 भाजपा नेता दोषमुक्त

Sat, 23 Mar 2024 03:22 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। दो साल पहले विधानसभा चुनाव में नामांकन के दौरान आचार संहिता उल्लंघन के मामले में विधायक शिव अरोरा समेत 10 भाजपा नेताओं को अदालत ने दोषमुक्त कर दिया है। भाजपा नेताओं ने इसे न्याय की जीत करार दिया है।
विज्ञापन

28 जनवरी 2022 को भाजपा प्रत्याशी शिव अरोरा का कलक्ट्रेट में नामांकन हुआ था। नामांकन के दौरान उन पर आचार संहिता उल्लंघन का आरोप लगा था। पंतनगर के तत्कालीन एसएचओ राजेंद्र सिंह डांगी ने तत्कालीन भाजपा प्रत्याशी व वर्तमान विधायक शिव अरोरा, तत्कालीन मेयर रामपाल सिंह, प्रदेश मंत्री विकास शर्मा, सुरेश परिहार, हरीश भट्ट, भारत भूषण चुघ, राजकुमार साहा, गुरमीत सिंह, केके दास और विवेक सक्सेना पर लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1950 की धारा 127 एवं आईपीसी की धारा 188, आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 की धारा 51 एवं आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन का केस दर्ज किया था।
पुलिस ने छह मार्च 2022 को अदालत में चार्जशीट दाखिल की थी। इस मामले की सुनवाई मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट मोहम्मद युसुफ की की अदालत में हुई थी। अभियोजन ने मामले में छह गवाह पेश किए थे। आरोपियों की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता दिवाकर पांडेय, परवेज आलम, शिव सक्सेना, नवीन ठुकराल, अंकित सिडाना, एसके सिंह ने पैरवी की थी। अदालत ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद आरोपियों को दोषमुक्त कर दिया। अधिवक्ता दिवाकर ने बताया कि पुलिस ने जिन आरोपों में केस दर्ज किया था, वो सिद्ध नहीं हो सके। गवाहों में सामंजस्य नहीं था। यह फैसला ऐसे समय आया है जब वर्तमान में भी आचार संहिता लागू है। यह फैसला प्रशासन के लिए नजीर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें