फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शांतिपुरी के नरेंद्र देहरादून मे होंगे सम्मानित

विज्ञापन
नरेंद्र मेहता। - फोटो : RUDRAPUR
विज्ञापन
उत्तराखंड पुलिस में फायरमैन के रूप में तैनात सूर्यनगर नंबर पांच निवासी नरेंद्र मेहता सराहनीय कार्य के लिए 15 अगस्त को सम्मानित होंगे। नरेंद्र किसान परिवार से हैं और वर्तमान में फायर स्टेशन हल्द्वानी में कार्यरत हैं।
विज्ञापन

कोरोना काल के दौरान उन्होंने जान की परवाह किए बगैर जरूरतमंद परिवारों व भूखे लोगों को भोजन उपलब्ध कराया था। कई लोगों को उनके घर तक पहुंचाया। लोगों की जान बचाने के लिए रक्तदान भी किया। नरेंद्र के सराहनीय कार्य के लिए सीएम पुष्कर सिंह धामी और उत्तराखंड पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार की ओर से 15 अगस्त को मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक व उत्कृष्ट सराहनीय सेवा सम्मान दिया जाएगा। यह खबर सुनकर शांतिपुरी क्षेत्र में खुशी का माहौल है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें