खटीमा के जेके पब्लिक स्कूल सत्रहमील में मेंहदी प्रतियोगिता में प्रतिभाग करतीं छात्राएं।
- फोटो : KHATIMA
जेके पब्लिक स्कूल सत्रहमील में मेहंदी एवं राखी बनाओ प्रतियोगिता आयोजित की गई। मेंहदी के जूनियर वर्ग में नंदनी शर्मा प्रथम, रोशनी कुशवाहा द्वितीय, अंशिका तृतीय तथा सीनियर वर्ग में साक्षी वर्मा व महिमा मौर्य प्रथम, रचना द्वितीय, मधु पटेल तृतीय स्थान पर रहे।
राखी बनाओ स्पर्धा के जूनियर वर्ग में सुहाना अंसारी, सोनी, अंजलि तथा सीनियर वर्ग में रितु, गगनप्रीत कौर बाजवा एवं सिमरन क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहे। विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। वहां स्कूल प्रबंधक अजय मौर्य, प्रधानाचार्य प्रकाश चंद्र तिवारी, मो. हनीफ, प्रभावती, प्रीति, अंकिता, संदीप आदि थे। (संवाद)