फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: साइबर ठग ने नानकमत्ता विधायक का मोबाइल किया हैक

Thu, 19 Mar 2026 10:47 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
खटीमा। साइबर ठग ने बृहस्पतिवार को नानकमता विधायक गोपाल सिंह राणा का मोबाइल हैक कर लिया। साइबर ठग ने व्हाट्सएप से लोगों को आई नीड सम हेल्प के मैसेज भेज दिए। इस पर कुछ लोगों ने मैसेज में पूछा क्या बात है तो उनसे अस्पताल में देने के लिए रुपये की मांग की। जब कुछ लोगों ने कॉल कर जब विधायक से बात की तो पता चला कि उनका मोबाइल हैक कर लिया गया है।
विज्ञापन

विधायक राणा ने बताया कि वह दिल्ली से लौट रहे थे। किसी ने उनके नंबर पर फोन किया कि उनका एक पार्सल आया हुआ है। उसने डिलीवरी बॉय का नंबर दिया। विधायक ने बताया कि जैसे ही उन्होंने दिए गए नंबर पर फोन किया तो उनका मोबाइल हैक हो गया। साइबर ठग ने उनके मोबाइल में सेव नंबरों पर व्हाट्सएप के माध्यम से मैसेज भेज दिया। विधायक ने बताया कि उन्होंने इसकी सूचना साइबर सेल रुद्रपुर को दी। कुछ देर बाद नंबर को दुरुस्त कर दिया गया। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें