फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: अधिवक्ता ने पड़ोसियों पर किए मानहानि के केस, न्यायालय ने किया खारिज

Thu, 19 Mar 2026 10:46 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। न्यायिक मजिस्ट्रेट/सिविल जज (जूडि) पूनम टोडी की अदालत ने एक अधिवक्ता की ओर से पड़ोसियों पर किए गए मानहानि के मुकदमे को सुनवाई के बाद खारिज कर दिया।
विज्ञापन

मोहल्ला साकेत नगर निवासी अधिवक्ता नेमपाल सिंह ने न्यायालय में मुकदमा दायर किया। इसमें कहा कि उसके पड़ोसी दुष्यंत कुमार, ऊषा देवी और जयप्रकाश ने उसके खिलाफ नगर निगम में अवैध प्लॉटिंग व नाली बंद करने की शिकायत की है। इस शिकायत पर अधिवक्ता नेमपाल सिंह ने न्यायालय में मुकदमा दायर किया और कहा कि उक्त तीनों ने मेरी मानहानि की और मेरी शिकायतों को फेसबुक और व्हाट्सएप पर वायरल किया है। इससे समाज में मेरी ख्याति गिरी है। इस मामले में विपक्षी पड़ोसियों के अधिवक्ता ने बहस के दौरान कहा कि सद्भाव में यदि कोई शिकायतीपत्र लोक कल्याण के लिए भेजा गया है तो वह मानहानि नहीं माना जा सकता। अधिवक्ताओं की बहस व तर्कों से संतुष्ट होकर न्यायालय ने अधिवक्ता नेमपाल के वाद को खारिज कर दिया। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें