फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रीय कैनो सलालम प्रतिस्पर्धा में नैना ने झटके दो पदक

विज्ञापन
नैना अधिकारी। - फोटो : RUDRAPUR
विज्ञापन
नौवीं राष्ट्रीय कैनो सलालम चैंपियनशिप में नैनीताल की नैना अधिकारी ने रजत और कांस्य पदक झटका है। सलालम चैंपियनशिप में राज्य की इकलौती खिलाड़ी ने ही दो पदक झटके हैं।
विज्ञापन

उत्तरांचल ओलंपिक एसोसिएशन के महासचिव डॉ. डीके सिंह ने कहा कि सात से नौ जनवरी तक भोपाल में आयोजित हुई राष्ट्रीय कैनो चैंपियनशिप में प्रदेश की होनहार खिलाड़ी नैना ने पदक अर्जित कर प्रदेश का नाम रोशन किया है। प्रतियोगिता कैनोइंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया की ओर से आयोजित की गई थी। इनके साथ कैनो सलालम कोच अतुल सिंह भी मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें