रुद्रपुर जिला अस्पताल में मरीज की जांच करते फिजिशियन।
- फोटो : RUDRAPUR
रुद्रपुर। जिला अस्पताल में इन दिनों मरीजों की भीड़ उमड़ रही है। कोरोना जैसे लक्षणों वाला वायरल बुखार लोगों में खौफ पैदा कर रहा है। इस वायरल से सांस की नली में सूजन जैसी समस्या प्रमुख है। शनिवार की सुबह आठ बजे से ही बड़ी संख्या में मरीज अस्पताल की कतार में लग गए थे। कोरोना संक्रमण के डर के बावजूद कतार में लगे लोग सामाजिक दूरी का उल्लंघन भी करते रहे।
डॉक्टरों का कहना है कि लगातार मौसम बदलने के साथ ही लोगों को बुखार हो रहा है। वायरल से मरीजों को कमजोरी आने के साथ ही बदन भी टूट रहा है। एक हफ्ते पूर्व तक जहां 30 से 40 वायरल के मरीज अस्पताल पहुंच रहे थे तो वहीं इनकी संख्या अब 80 तक पहुंच गई है। जिला अस्पताल के दो फिजिशियन लोगों का इलाज कर रहे हैं।