फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुद्रपुर डिपो की 74 बसें भी पड़ीं नाकाफी, यूपी की बसों की बाट जोहते रहे यात्री

विज्ञापन
रुद्रपुर रोडवेज स्टेशन परिसर में बसों की बाट जोहते लोग। - फोटो : RUDRAPUR
विज्ञापन
रुद्रपुर। रुद्रपुर रोडवेज स्टेशन में रविवार को एक बार फिर बसें कम पड़ गई। अवकाश के चलते रुद्रपुर से नैनीताल रूट पर सर्वाधिक यात्रियों ने सफर किया। देहरादून और दिल्ली के लिए भी यात्रियों की संख्या अन्य दिनों की अपेक्षा अधिक रही। लेकिन यात्रियों की संख्या के सापेक्ष बसें कम पड़ने से अव्यवस्था फैल गई। जिस कारण स्टेशन से सैकड़ों यात्रियों ने घंटों इंतजार के बाद यूपी रोडवेज की बसों में सफर किया।
विज्ञापन

रविवार के अवकाश के चलते यात्रियों की आवाजाही बढ़ने के कारण रुद्रपुर स्टेशन में सुबह से ही काफी भीड़भाड़ रही। यात्रियों की संख्या संख्या देखते हुए रुद्रपुर डिपो प्रबंधन ने अपने बेड़े की 51 बसों में से 37 को रूटों पर संचालित किया। इसके साथ ही 37 अनुबंधित बसें भी संचालित हुईं, लेकिन यात्री अधिक होने के कारण सभी को सीटें नहीं मिल सकीं। दोपहर बाद कई यात्री घंटों बसों का इंतजार करते नजर आए। कनिष्ठ बस अड्डा प्रभारी बह्मानंद ने कहा कि रुद्रपुर डिपो में प्रतिदिन 37 बसों के संचालन का रोस्टर है। इसके साथ ही 37 अनुबंधित बसों को भी रूटों पर संचालित किया गया। यात्रियों की सुविधा का पूरा ध्यान रखा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें