फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 साल पुरानी बाइक के री-रजिस्ट्रेशन के लिए ढीली होगी जेब

विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। यदि आपका वाहन 15 साल पुराना हो है तो आज से उसके री-रजिस्ट्रेशन और फिटनेस कराने के लिए आपको जेब ज्यादा ढीली करनी होगी। एक अप्रैल से परिवहन विभाग के कार्यालयों में बढ़ी हुई फीस लागू हो जाएगी। इससे जनता पर आर्थिक बोझ और बढ़ेगा।
विज्ञापन

पुराने वाहनों से बढ़ते प्रदूषण की समस्या और खटारा वाहनों को सड़कों से हटाने के लिए सरकार काफी समय से 15 साल पुराने वाहनों के री-रजिस्ट्रेशन व फिटनेस शुल्क बढ़ाने की तैयारी कर रही थी। अब इसका गजट नोटिफिकेशन जारी होने के बाद सड़क, परिवहन व राजमार्ग मंत्रालय ने सभी आरटीओ व एआरटीओ कार्यालयों को इसकी प्रति भेज दी है।
अब तक 15 साल पुराने दोपहिया वाहनों के री-रजिस्ट्रेशन का शुल्क 300 रुपये था, जिसे बढ़ाकर 1000 रुपये कर दिया गया है। तीन पहिया वाहनों के री-रजिस्ट्रेशन के 600 के स्थान पर 2500 रुपये देने होंगे। हल्के मोटरयान यानी टैक्सी, मैक्सी, टाटा मैजिक का री-रजिस्ट्रेशन शुल्क 600 के स्थान पर 5000 रुपये देना होगा। इसी तरह 15 साल वाहनों की फिटनेस शुल्क भी बढ़ गया है।
विज्ञापन

अब 15 साल पुराने तीन पहिया वाहनों का फिटनेस शुल्क 1000 के स्थान पर 3000 हजार रुपये और हल्के वाहनों की फिटनेस के लिए 7500 रुपये देंगे। मध्यम वाहनों बस या ट्रकों की फिटनेस 10 हजार रुपये में होगी, जबकि ट्राला आदि वाहनों की फिटनेस के लिए 12,500 रुपये देने होंगे।
रुद्रपुर एआरटीओ कार्यालय में वाहन पोर्टल हुआ हैंग
रुद्रपुर। पुराने वाहनों के पंजीकरण की बृहस्पतिवार को आखिरी दिन होने के कारण रुद्रपुर एआरटीओ कार्यालय में वाहन पोर्टल हैंग हो गया। इस कारण कई वाहन स्वामियों को घंटों कार्यालय में इंतजार करना पड़ा। एआरटीओ पूजा नयाल ने बताया कि पुराने वाहनों के पंजीकरण की अंतिम तिथि होने के कारण अन्य दिनों की अपेक्षा तीन गुना लोग अपने वाहनों के री-रजिस्ट्रेशन के लिए पहुंचे थे। जिस कारण वाहन पोर्टल बीच-बीच में हैंग होता रहा। शुक्रवार से नई दरें लागू की जाएंगी। संवाद
एक अप्रैल से 15 साल पुराने सभी वाहनों का री-रजिस्ट्रेशन और फिटनेस का शुल्क बढ़ गया है। इस संबंध में गजट नोटिफिकेशन जारी हो गया है। सभी आरटीओ व एआरटीओ कार्यालयों में इसकी प्रति भेजी जा चुकी है।
विज्ञापन

-संदीप सैनी, संभागीय परिवहन अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें