फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudrapur News: MLA तिलकराज बेहड़ ने भाजपा सरकार पर साधा निशाना, विधायक मुन्ना सिंह चौहान के बयान की निंदा की

Fri, 06 Sep 2024 01:02 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर

सार

किच्छा विधायक तिलकराज बेहड़ ने भाजपा विधायक मुन्ना सिंह चौहान के बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया दी हैं। उनका कहना है कि विधायक का बयान आपत्तिजनक है।
विज्ञापन
किच्छा विधायक तिलकराज बेहड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

किच्छा विधायक तिलकराज बेहड़ ने भाजपा विधायक मुन्ना सिंह चौहान के बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया दी हैं। उनका कहना है कि विधायक का बयान आपत्तिजनक है। भाजपा का विधायक बंगाली समाज पर टिप्पणी कर रहे हैं और मुख्यमंत्री व प्रदेश अध्यक्ष जवाब नहीं दे रहे हैं।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि देशभक्ति के मामले में बंगाली समाज हमेशा आगे रहा हैं। वे विधायक के माफी मांगने पर सहमत नहीं है। इस मामले में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष को माफी मांगनी चाहिए। कहा कि भाजपा विधायक के बयान को निजी मत बता रही है। लेकिन अगर कोई कांग्रेस विधायक बयान देता तो भाजपा निजी मत मानने को तैयार नहीं होती। कहा कि अगर दो तीन महीने में विधानसभा सत्र होता है तो सरकार से इस मसले में जवाब सदन में मांगा जाएगा।

ये पढ़ें- Bhimtal News: शिक्षकों नें भरी हुंकार, कहा- हमारी मांगे पूरी करो सरकार; CEO कार्यालय में किया धरना प्रदर्शन
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने एसएसपी मंजूनाथ टीसी के तबादले पर कहा कि अफसर के कार्यकाल में जमकर भ्रष्टाचार हुआ था। जमीनों पर कब्जे कराए गए और अवैध खनन, ओवरलोडिंग का खेल हुआ। कहा कि अपने राजनीतिक जीवन में उन्होंने कभी इतना भ्रष्टाचार नहीं देखा। उन्होंने कहा कि अगर 2027 में कांग्रेस की सरकार आती है तो अफसर के ढाई और सरकार के कार्यकाल की जांच कराएंगे। वहीं पूर्व विधायक प्रेमानंद महाजन और यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सुमित्तर भुल्लर ने भी विधायक चौहान के बयान को आपत्तिजनक बताया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें