फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब पर शोर: अशोक बाबू, ये ऊधमसिंह नगर है...बोलते ही विधायक का फुटा गुस्सा, DEO को फोन कर सुनाई खरी-खोटी

Thu, 16 Nov 2023 12:50 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर

सार

रुद्रपुर में विधायक जिला आबकारी अधिकारी पर भड़क गए और उन्होंने अधिकारी को कड़ी फटकर लगा दी। उन्होंने कहा- अशोक बाबू, ये ऊधमसिंह नगर है। तुम्हारे आने के बाद अवैध शराब का कारोबार दस गुना बढ़ गया है। 
विज्ञापन
विधायक शिव अरोरा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आदर्श इंदिरा बंगाली कॉलोनी में बिक रही अवैध शराब के खिलाफ लोगों का गुस्सा फुट पड़ा। उन्होंने कॉलोनी में हंगामा काटा तो विधायक शिव अरोरा भी पहुंच गए। जिसके बाद स्थानीय लोगों ने विधायक और पुलिस को अवैध शराब के अड्डे बने खोखों और घरों पर ले जाकर कच्ची और अंग्रेजी शराब बरामद कराई।

विज्ञापन


जिसके बाद विधायक जिला आबकारी अधिकारी पर भड़क गए और उन्होंने अधिकारी को कड़ी फटकर लगा दी। उन्होंने कहा- अशोक बाबू, ये ऊधमसिंह नगर है। तुम्हारे आने के बाद अवैध शराब का कारोबार दस गुना बढ़ गया है। तुम्हारी नाक के नीचे इतना बड़ा अवैध कारोबार पनप रहा है और तुम सोये हुए हो।

 

विधायक की ओर से सुनाई गई खरी खोटी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिस पर लोग प्रतिक्रिया कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें