फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: कमरे में बंद कर विवाहिता के साथ दुष्कर्म, भरोसे का फायदा उठाकर सहेली ने दिया धोखा; दो गिरफ्तार

Fri, 27 Sep 2024 12:32 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, खटीमा

सार

खटीमा के एक गांव में महिला को जबरन कमरे में बंद कर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामले में आरोपी युवक और एक महिला के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 

खटीमा सीमांत के एक गांव में महिला को जबरन कमरे में बंद कर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामले में आरोपी युवक और एक महिला के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।

पीड़िता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि कुछ दिन पहले उसका अपने पति से झगड़ा हो गया था। इसके बाद गुस्से में आकर वह अपनी ताई के घर रहने लगी। कुछ दिन बाद वह वहां से चली गई। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि 24 सितंबर को दोपहर बाजार में उसकी एक परिचित महिला मिली। वह उसके रहने की व्यवस्था और नौकरी लगाने की बात कहने लगी।

इस दौरान उसकी बातों में आकर वह उसके घर चली गई। आरोप है कि देर शाम उक्त महिला ने अपने भतीजे को फोन कर बुला लिया। इसके बाद वह उन लोगों के लिए खाना बनाने लगी। देर रात आरोपी युवक और महिला शराब पीने लगे। उन्होंने उससे भी शराब पीने को कहने लगे लेकिन उसने मना कर दिया। कुछ देर बाद आरोपी युवक उसे कमरे में खींचकर ले जाने लगा। वह भागकर बाहर आई लेकिन दोनों उसके पीछे-पीछे आ गए। इस दौरान जबरन उसे कमरे में ले गए। इसके बाद आरोपी महिला ने कमरे के बाहर से कुंडी लगा दी। इसके बाद आरोपी युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया।

आरोपियों को जेल भेजा

विज्ञापन

झनकईया थानाध्यक्ष अनिल जोशी ने बताया कि मामले में झनकईया दमगड़ा निवासी मनोहर सिंह खोलिया के विरुद्ध दुष्कर्म और मीना खोलिया के विरुद्ध सहयोग करने के आरोप में केस दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि महिला का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। वहीं दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट के आदेश पर जेल भेज दिया गया।

मामले की जांच कर आरोपी युवक और महिला को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन

-विमल रावत, खटीमा सीओ

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें