फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: सीओ कार्यालय के ठीक बाहर बदमाश सक्रिय

Fri, 13 Jun 2025 01:14 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। जनता की रक्षा के लिए सदैव तत्पर पुलिस इन दिनों क्षेत्र में खुद असामाजिक तत्वों का शिकार बनी हुई है। कार्रवाई की कमी के चलते बदमाशों के हौसले इस कदर बुलंद हो गए हैं कि अब ये पुलिस के सामने से ही हाथ साफ करने लगे है। इसी के चलते कुछ बदमाशों ने सीओ कार्यालय के ठीक बाहर लगे वाटर कूलर से तक टोटी चुरा की है।
विज्ञापन

स्थिति यह है कि कई तरह की सुरक्षा व्यवस्थाओं के बावजूद पुलिस खुद आपने कार्यालय के ठीक बाहर लगी वस्तुओं की भी सुरक्षा नहीं कर पा रही है। वहीं दूसरी तरफ एसडीएम कार्यालय में लगे वाटर कूलर की भी एक टोटी गायब है, जिसके टूटने की बात कही जा रही है।
ज्ञात हो कि, कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) मद से आईजीएल ने दो स्थानों पर एसडीएम कोर्ट और सीओ कार्यालय के बाहर वाटर कूलर लगवाए थे। सीओ कार्यालय के बाहर लगा वाटर कूलर अब तक चालू भी नहीं हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें