फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: रुद्रपुर में बनाए जाएंगे 13 ओपन जिम

Fri, 13 Jun 2025 01:13 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। युवा कल्याण विभाग की ओर से ओपन जिम लगाने की कवायद की जा रही है। विभाग को नगर निगम ने 13 जगहों की सूची भेजी है। इसके बाद विभाग की ओर से नामित कार्यदायी संस्था जिम लगाने की कार्यवाही करेगी।
विज्ञापन

दरअसल लोगों को शारीरिक अभ्यास की सहूलियत देने के मकसद से युवा कल्याण विभाग जिलेभर में ओपन जिम लगाने की कार्यवाही कर रहा है। इसको लेकर विभाग ने नगर निगम से ओपन जिम लगाने के लिए जगहों की सूची मांगी थी। इस पर निगम ने 13 जगहों को चिह्नित किया है और सूची तैयार कर युवा कल्याण विभाग को भेज दी है।
महापौर विकास शर्मा ने बताया कि नगर निगम क्षेत्र में एएन झा इंटर कॉलेज, कोतवाली, रविंद्रनगर, ट्रांजिट कैंप वार्ड नंबर तीन लाल बहादुर फुटबाल यंग क्लब, गांधी पार्क, जगतपुरा वार्ड नंबर छह, आवास विकास वार्ड नंबर छह अटरिया देवी पार्क, ओमेक्स सोसायटी, जनता इंटर काॅलेज सहित अन्य जगहों पर ओपन जिम लगेंगे। युवा कल्याण विभाग की नामित संस्था जिम लगाएगी। कहा कि गांधी पार्क के सौंदर्यीकरण का कार्य किया जाना है और उसमें ओपन जिम भी शामिल है। गांधी पार्क में सौंदर्यीकरण के दौरान जिम को अन्यत्र शिफ्ट किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें