फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस टीम के साथ अभद्रता, पुलिस कर्मी चोटिल

विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। रात्रि गश्त के दौरान पुलिस टीम के साथ भीड़ ने अभद्रता और धक्का मुक्की कर जान से मारने की धमकी दी। मामले में एक कांस्टेबल चोटिल हो गया। पुलिस कर्मी की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने पिता पुत्र के खिलाफ नामजद और 8-10 अन्य लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

बांसफोड़ान पुलिस चौकी में तैनात कांस्टेबल ताराचंद ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कहा कि चौकी इंचार्ज गणेश दत्त भट्ट को सूचना मिली कि मोबाइल लूट करते दो व्यक्तियों को लोगों ने पकड़ लिया। सूचना पर बांसफोड़ान पुलिस चौकी इंचार्ज गणेश दत्त भट्ट, कांस्टेबल ताराचंद व अनिल मनराल मौके पर सूद अस्पताल वाली गली में पहुंचे। वहां पर करीब 100-200 लोगों की भीड़ लगी थी। भीड़ आक्रोशित थी। भीड़ में कुछ व्यक्ति शराब के नशे में लग रहे थे। पकड़े गए दोनों व्यक्तियों को बीच-बचाव किया गया
शिकायतकर्ता नरेंद्र कुमार ने बताया कि इन दोनों ने बाइक से उनका मोबाइल लूटा है। मौके पर भीड़ आक्रोशित थी और रात का समय था जिस कारण सुरक्षा की दृष्टि से शिकायतकर्ता व पकड़े गए दो व्यक्तियों को पुलिस अपने साथ सरकारी वाहन की तरफ ले जाने लगी। इस बीच भीड़ में से नरेंद्र चौधरी नाम के एक व्यक्ति व उसके बेटे गौरव चौधरी के अलावा अन्य 8- 10 व्यक्तियों ने पुलिस टीम के साथ धक्का-मुक्की करते हुए अभद्रता की और गालीगलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। धक्का मुक्की में कांस्टेबल ताराचंद चोटिल हो गए।
विज्ञापन

इसके बाद एसआई जितेंद्र कुमार, कांस्टेबल जगत सिंह व मनोज कुमार भी मौके पर आ गए। कांस्टेबल ताराचंद की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने पिता-पुत्र के खिलाफ नामजद और 8-10 अन्य लोगों के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न करने और अन्य संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें