फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CRIME: नाबालिग ने जबरन शादी कराने का लगाया आरोप, AHTU की टीम ने लड़की से की पूछताछ; जानें पूरा मामला

Tue, 13 Aug 2024 11:46 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर

सार

काशीपुर में एक नाबालिग ने जबरन शादी कराने का आरोप लगाया है। मामले की जानकारी मिलने पर एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट की टीम ने बालिका को अपने कब्जे में लेकर उससे पूछताछ की।

विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

काशीपुर में एक नाबालिग ने जबरन शादी कराने का आरोप लगाया है। मामले की जानकारी मिलने पर एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट की टीम ने बालिका को अपने कब्जे में लेकर उससे पूछताछ की।

नगर के एक मोहल्ला निवासी एक नाबालिग ने चाइल्ड हेल्पलाइन को सूचना दी कि उसका विवाह बीती 8 अगस्त को मोहल्ला के एक युवक से मंदिर में जबरन करा दिया गया है। सूचना पर हेल्पलाइन की काउंसलर ने मामले की जानकारी एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट रूद्रपुर को दी।

विज्ञापन


ये पढ़ें- Uttarakhand: न्याय का दिन...दुष्कर्म के दो दोषियों को 20-20 साल का कठोर कारावास, जुर्माना भी लगाया

सोमवार शाम यूनिट प्रभारी जीतो कांबोज दीपा मेहरा, शायरा बानो, राज कौर और पुलिस टीम के साथ बालिका के घर पहुंची। वहां बालिका व उसकी मां को अपने साथ लेकर कोतवाली आई। पूछताछ में बालिका ने बताया वह मूल रूप से नैनीताल जिले के बैतालघाट के रहने वाले हैं। यहां लगभग दो वर्ष के किराए के मकान में रहते हैं।

बताया कि वह मोहल्ले की एक परचून दुकान से घरेलू सामान लेने जाती थी। उस दुकानदार ने उसकी बिना मर्जी के उसकी शादी बीती 8 अगस्त को एक मंदिर में अपने एक परिचित के बेटे से करा दी। आरोप है कि उसका मानसिक संतुलन भी ठीक नहीं है। बालिका ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। यूनिट प्रभारी जीतो कांबोज ने बताया बालिका के बयान दर्ज कर लिए गए हैं। शीघ्र ही मामले की जांच कर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें