फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हल्द्वानी-बाजपुर-दिल्ली को लगेगी नई रोडवेज बसें: यशपाल

विज्ञापन
बाजपुर स्टेशन पर रोडवेज में चढ़कर यात्रियों से पूछताछ करते परिवहन मंत्री आर्य। संवाद - फोटो : BAZPUR
विज्ञापन
बाजपुर। परिवहन मंत्री यशपाल आर्य ने रविवार को स्थानीय रोडवेज बस स्टेशन का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्यों का बारीकी से निरीक्षण कर गुणवत्ता को भी परखा। वहां मौजूद जेई और ठेकेदार से संबंधित निर्माण कार्य डेढ़ माह में पूरा करवाने को कहा। तभी दिल्ली से हल्द्वानी जा रही रोडवेज बस वहां पहुंची, जिस पर परिवहन मंत्री आर्य ने बस में जाकर यात्रियों से पूछताछ की। उन्होंने रोडवेज बसों में होने वाली असुविधा की शिकायत संबंधित अधिकारियों से जरूर करने को कहा। बताया कि जरूरत पड़ने पर लोग उनसे भी शिकायत कर सकते हैं।
विज्ञापन

आर्य ने कहा कि क्षेत्र के लोगों की मांग के अनुरूप नई रोडवेज बसें हल्द्वानी से दिल्ली के लिए वाया बाजपुर, टांडा, दढ़ियाल, मुरादाबाद होकर चलाई जाएंगी। इससे क्षेत्र के लोगों को दिल्ली जाने के लिए बेहतर सुविधा मिल सकेगी। वहां हरमिंदर सिंह लाडी, राजकुमार, राहुल वर्मा, धर्मवीर सरना, कुलविंदर किंदा, गौरव शर्मा, मुकुंद शुक्ला आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें