फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नदी में डूबकर युवक की मौत

विज्ञापन
मृतक सुरजीत सिंह-फाइल फोटो। - फोटो : KHATIMA
विज्ञापन
सितारगंज/खटीमा। साथियों के साथ पक्की खमरिया गांव से लौट रहा युवक नदी में डूब गया। इससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

शनिवार शाम करीब छह बजे कच्ची खमरिया निवासी सुरजीत सिंह (32) पुत्र स्व. हरवंश सिंह अपने साथी प्रकाश सिंह और गुरजीत सिंह के साथ देवहा नदी पार स्थित पक्की खमरिया गांव से लौट रहा था। नदी पार करते समय सुरजीत का पैर फिसल गया और वह नदी के तेज बहाव में डूब गया, जबकि प्रकाश और गुरजीत सुरक्षित निकल आए। उन्होंने नदी में सुरजीत की खोज की।
सूचना पर जल पुलिस के साथ नानकमत्ता थाने के कांस्टेबल बविंदर सिंह, नवनीत और रोहित चौधरी नदी में उसकी तलाश में जुट गए। तहसीलदार जगमोहन त्रिपाठी और नानकमत्ता के थानाध्यक्ष कमलेश भट्ट भी मौके पर पहुंचे। रात भर की खोजबीन के बाद सुबह करीब 8:30 बजे सुरजीत नदी किनारे मृत अवस्था में मिला।
विज्ञापन

एसओ भट्ट ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों के हवाले कर दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सुरजीत की मौत पानी में डूबने से होना सामने आई है। मृतक अपनी पत्नी कैलाशो कौर, बेटे करन सिंह (9) और अंग्रेज सिंह (7) को रोता बिलखता छोड़ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें