फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं को स्वावलंबी बनाएगी आप : आतिशी

विज्ञापन
काशीपुर में आप विधायक आतिशी का स्वागत करतीं महिलाएं। - फोटो : KASHIPUR
विज्ञापन
काशीपुर। दिल्ली में आप की विधायक आतिशी मार्लेना ने कहा कि महिलाओं के मुद्दों को लेकर आम आदमी पार्टी बेहद गंभीर है। शिक्षा, स्वास्थ्य और महिलाओं की आर्थिकी से जुड़े मुद्दों को पार्टी घोषणापत्र में शामिल कर रही है। अरविंद केजरीवाल का मकसद उत्तराखंड की महिलाओं को स्वावलंबी बनाना है।
विज्ञापन

आतिशी ने शुक्रवार शाम जसपुरखुर्द स्थित एक रिजॉर्ट में सशक्त महिला और समृद्ध उत्तराखंड अभियान के तहत महिलाओं को संबोधित किया। कहा कि महिलाओं की मूलभूत जरूरतों को ध्यान में रखकर ही आम आदमी पार्टी अपना घोषणा पत्र तैयार कर रही है, ताकि महिलाओं की पुरुषों पर निर्भरता कम हो सके। कहा कि महिलाओं को अपने फैसले पुरुषों की रजामंदी के आधार पर लेने होते हैं। समाज में अभी भी महिलाओं को बराबरी का दर्जा नहीं मिल रहा है।
प्राय: लोग अपने बेटों को अच्छे स्कूलों में भेजते हैं, जबकि बेटियों को सरकारी स्कूल में भेजा जा रहा है। ऐसा ही भेदभाव स्वास्थ्य के क्षेत्र में भी देखने को मिलता है। आतिशी ने कहा कि इसी असमानता को दूर करने के लिए आप कृत संकल्प है। कहा कि उत्तराखंड के दो दशक के कार्यकाल में यहां की राजनीति तो बदलती रही, लेकिन महिलाओं की तकदीर नहीं बदली। सीएम केजरीवाल ने हर महिला को प्रत्येक माह एक हजार रुपये देने का वादा किया है।
विज्ञापन

इससे महिलाएं अपनी जरूरतों को पूरा कर सकेंगी। इससे पूर्व महिला मोर्च की जिलाध्यक्ष गंगा रावत, महानगर अध्यक्ष ऊषा खोखर, डी बाली ग्रुप की चेयरमैन ऊर्वशी बाली, रजनी ठाकुर, मधुबाला, पूजा अरोरा आदि ने विचार रखे। इलेक्शन कैंपेन कमेटी के चेयरमेन दीपक बाली आदि ने विधायक आतिशी का काशीपुर पहुंचने पर स्वागत किया।
वीडियो को बताया विरोधियों का प्रपंच
काशीपुर। उत्तराखंड में आप के सीएम पद के उम्मीदवार अजय कोठियाल का वीडियो वायरल होने के सवाल पर विधायक आतिशी ने कहा कि उत्तराखंड में आप के बढ़ते जनाधार से विपक्षी दल हताश और परेशान है। उनकी ओर से प्रपंच रचकर आप के विजयी अभियान को रोकने की नाकाम कोशिश की जा रही है। कर्नल कोठियाल का वीडियो एडिटिंग कर तैयार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें