फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैकेनिकल इंजीनियर की नाइट्रोजन गैस सूंघने से मौत

विज्ञापन
मृतक दीपक की फाइल फोटो। - फोटो : RUDRAPUR
विज्ञापन
रुद्रपुर। मेकेनिकल इंजीनियर ने परिजनों की गैर मौजूदगी में नाइट्रोजन सूंघकर आत्महत्या कर ली। मृतक लॉकडाउन से कुछ समय पहले ही फरीदाबाद से पढ़ाई पूरी कर रुद्रपुर में माता-पिता के पास आया था। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। वहीं, इकलौते बेटे की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है। इधर, पुलिस यह जांच कर रही है कि घर में नाइट्रोजन से भरा सिलिंडर कहां से आया।
विज्ञापन

मूलरूप से पंजाब और हाल में सी-2 जनपथ इनक्लेव निवासी अमरीक सिंह सिडकुल की एक कंपनी में नौकरी करते हैं। उनके बेटे दीपक ने (24) फरीदाबाद से मेकेनिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी की थी और रुद्रपुर में परिजनों के साथ आकर रहने लगा था। दीपक की मां तीन दिन पहले एक विवाह समारोह में शामिल होने के लिए घर से चली गईं थी। दीपक अपने पिता के साथ था। मंगलवार की सुबह पिता घर से ड्यूटी के लिए चले गए थे। देर शाम वह लौटे तो बाहर का दरवाजा खुला था लेकिन दीपक के कमरे का दरवाजा अंदर से बंद मिला। उन्होंने दरवाजा खटखटाया तो कोई प्रतिक्रिया नहीं हुई। अमरीक ने पड़ोसियों को बुलाया। उन्होंने झांककर देखा तो दीपक बिस्तर पर बेसुध पड़ा दिखा। सूचना पर ट्रांजिट कैंप थाना पुलिस पहुंची और दीपक को निजी अस्पताल पहुंचाया। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर ललित मोहन जोशी ने बताया कि परिजनों की गैरमौजूदगी में दीपक ने कमरे में नाइट्रोजन गैस के सिलिंडर में पाइप लगाकर मुंह से लंबी सांस ली थी। जहरीली गैस उसके फेफड़ों तक पहुंचने से उसकी मौत हो गई। परिजन बुधवार की सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव को लेकर पंजाब रवाना हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें