फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने की फरार हिस्ट्रीशीटर के घर की कुर्की

विज्ञापन
नानकमत्ता के पहसैनी गांव में फरार आरोपी के घर की कुर्की करती पुलिस। - फोटो : SITARGANJ
विज्ञापन
नानकमत्ता। अपहरण के मामले में वांछित पांच हजार रुपये के इनामी आरोपी के घर की पुलिस ने कुर्की कर दी। बुधवार को थानाध्यक्ष कमलेश भट्ट के नेतृत्व में पुलिस टीम ने ग्राम पहसैनी निवासी गुरदीप सिंह उर्फ दीपा के घर में दबिश देकर कुर्की की कार्रवाई की गई।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपी थाने का हिस्ट्रीशीटर है। त्रिस्तरीय चुनाव में उसने क्षेत्र पंचायत सदस्य के पति का अपहरण किया था। इसमें वह वांछित चल रहा है। कार्रवाई के दौरान उसके भाई दर्शन सिंह के घर पर साल के दो लट्ठे, फ्रेम और पेड़ काटने का आरा बरामद किया। जिसकी सूचना उन्होंने रनसाली रेंज के रेंजर प्रदीप धौला खंडी को दी। जिस पर रेंजर ने वन विभाग की टीम के साथ मौके पर पहुंचकर लकड़ी जब्त कर आरोपी पर केस दर्ज किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें