फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना सड़क निर्माण के भुगतान मामले में एमडी ने शुरू की जांच

Mon, 13 Aug 2018 12:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो   रुद्रपुर।
विज्ञापन
रुद्रपुर में अधूरे सड़क निर्माण की जानकारी सिडकुल के एमडी को देते विधायक ठुकराल - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

छह साल पहले मंजूर बिंदुखेड़ा-छतरपुर डैम तक सड़क में पौने तीन किलोमीटर मार्ग बनाए बगैर कार्यदायी संस्था वुडहिल को भुगतान करने का मामला मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक में उठने के बाद अफसर हरकत में आए हैं। मुख्यमंत्री द्वारा मामले की जांच के आदेश के बाद सिडकुल एमडी सौजन्या ने सड़क का विधायक राजकुमार ठुकराल के साथ मुआयना किया।

विज्ञापन


एमडी ने मौका मुआयना के साथ ही पत्रावलियों की जांच की। विधायक ने बताया कि बिना सड़क बने कार्यदायी संस्था यूपी निर्माण निगम ने बिना टेंडर के वुडहिल कंपनी से मिलीभगत कर एडवांस धनराशि बिना सड़क निर्माण के ही जारी भी कर दी थी। उन्होंने कार्यदायी संस्था और निर्माण निगम को कई बार निर्माण शुरूकरने का आग्रह किया था।

लेकिन हर बार टालमटोली की गई। ठुकराल ने बताया कि मौका मुआयना करने के बाद एमडी ने सड़क निर्माण का न होना पाया था। उन्होंने आश्वस्त किया कि यदि किसी भी प्रकार का भ्रष्टाचार हुआ है तो उसकी व्यापक जांच कर मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को रिपोर्ट सौंपी जायेगी। वहां आरएम सिडकुल कमल किशोर कफल्टिया, ठाकुर जगदीश सिंह, कुंवर पाल सिंह, हरीश भट्ट, प्रहलाद सिंह, बल्देव सिंह, संजय ठुकराल, अजय नारायण सिंह आदि थे। इस मामले में सिडकुल एमडी से संपर्क नहीं हो सका।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें