फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वतंत्रता दिवस पर निकालेंगे बाइक रैली

विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तिलक राज बेहड़ के नेतृत्व में बाइक रैली निकाल जाएगी। युवा कांग्रेसी नंदलाल प्रसाद ने बताया कि 15 अगस्त को पूर्व मंत्री बेहड़ और महानगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष जगदीश तनेजा भगत सिंह चौक से तिरंगा लगी बाइकों को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।
विज्ञापन


रैली खेड़ा, ट्रांजिट कैंप, आदर्श कालोनी और भूरारानी आदि क्षेत्रों से होकर गुजरेगी। देश के स्वाभिमान और गौरव के प्रतीक राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान में रैली निकाली जाएगी। उन्होंने सभी क्षेत्रवासियों से रैली में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें