फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: नौकरी से निकालने के आरोप में फैक्टरी एमडी के खिलाफ केस दर्ज

Tue, 26 Aug 2025 01:49 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। एक पेपर मिल से नौकरी से निकालने के बाद आत्महत्या के मामले में पुलिस ने सुसाइड नोट व पत्नी की तहरीर पर फैक्टरी के एमडी के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

ग्राम हल्दुआ साहू निवासी सिमरजीत कौर ने कुंडा थाना पुलिस में तहरीर सौंपकर कहा है कि उसके पति गुरवचन सिंह ने बीती 21 अगस्त को जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली थी। इसकी मौखिक सूचना और पति का लिखा सुसाइड नोट उन्होंने कुंडा पुलिस को दिया था। पुलिस ने शव का पंचायतनामा व पोस्टमार्टम अगले दिन कराया। इससे पूर्व 112 पर कॉल कर घटना वाले दिन एंबुलेंस से उन्हें जसपुर के सरकारी अस्पताल व वहां से मुरादाबाद रोड स्थित एक निजी अस्पताल लेकर गए। जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
बताया कि पति फाइबर मार्क्स पेपर मिल में काम करते थे, उन्हें काफी समय पहले बगैर गलती के निकाल दिया था। तभी से वह मानसिक रूप से परेशान थे और उसके घर पर वह अकेले कमाने वाले थे। उनकी आर्थिक स्थिति भी खराब हो गई थी। उनके पति ने एक वाद श्रम न्यायालय में भी दायर किया था, जो कि विचाराधीन है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसने बताया कि उसके पति ने कई बार फैक्टरी के एमडी जसदीप सिंह से भी बात की, इसके बाद भी उसके पति को गेट से ही डांट फटकार कर बाहर निकाल दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें