फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: कांग्रेसियों ने जबरन स्मार्ट मीटर लगाने का जताया विरोध, धरना दिया

Tue, 26 Aug 2025 01:48 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। ऊर्जा निगम की ओर से जबरन स्मार्ट मीटर लगाने व भारतीय किसान यूनियन के नेताओं पर लाठी चार्ज के विरोध में कांग्रेसियों ने धरना प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

सोमवार को एसडीएम कार्यालय पहुंचे कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर कहा कि ऊर्जा निगम उपभोक्ताओं के घर जबरन स्मार्ट मीटर लगा रहा है। जबकि शहर व ग्रामीण के लोग इससे संतुष्ट नहीं हैं। वहीं भारतीय किसान यूनियन के नेताओं पर लाठी चार्ज पर विरोध जताया और आरोपी पुलिस कर्मियों को निलंबित करने की मांग की। यहां पर संदीप सहगल एडवोकेट, मनोज जोशी एडवोकेट, रवि ढींगरा, उमेश जोशी, शफीक अहमद अंसारी, रोशनी बेगम, पूजा सिंह, पार्षद अब्दुल कादिर, राकेश भगत, इरशाद गुड्डू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें