फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: जिलेभर में कई जगह लगी आग से कई एकड़ गेहूं की फसल नष्ट, पढ़ें पूरी खबर....

Fri, 19 Apr 2024 11:23 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
बाजपुर के गांव गजरौला में आग से जली गेहूं की फसल। संवाद
विज्ञापन
बाजपुर/किच्छा/गदरपुर।
विज्ञापन

अलग-अलग जगह शुक्रवार को गेहूं की कई एकड़ फसल जलकर राख हो गई। किसानों ने गेहूं की कटाई के समय दिन में बिजली आपूर्ति बंद रखने की मांग की है।
बाजपुर के गांव गजरौला में शॉर्टसर्किट से गेहूं की 25 एकड़ से अधिक फसल जल गई। फायर बिग्रेड नहीं पहुंचने पर किसानों ने नाराजगी जताई। गांव गजरौला निवासी अमरीक सिंह, जसविंदर सिंह, गुरमीत सिंह, मनजीत कौर, नरेश रानी, परमजीत सिंह, निर्मल सिंह के खेत में बिजली ट्रांसफार्मर के तारों से आग लग गई। किसानों ने ट्रैक्टर आदि से आग पर काबू पाया।
किसान नेता जगतार सिंह बाजवा ने एसडीएम से किसानों को मुआवजा दिलाने की मांग की। इधर गांव फरीदपुर में आग लगने से शशि खत्री की पांच एकड़ गेहूं की फसल जल गई। पटवारी विक्रम सिंह ने दोनों जगहों की रिपोर्ट तहसीलदार को सौंपी है।
विज्ञापन

वहीं किच्छा के ग्राम गिद्धपुरी में दरऊ पुलिस चौकी के पास खड़ी गेहूं की 10 एकड़ फसल जल गई। दमकल टीम ने आग बुझाई। आग की वजह शाॅर्टसर्किट बताई जा रही है। किसान किशन चंद, अशोक कुमार, मनोहर लाल, कुंदन लाल, रमेश लाल की दो-दो एकड़ गेहूं की फसल जली है।
इधर गदरपुर क्षेत्र के ग्राम केशवगढ़ में दोपहर 12 बजे अज्ञात कारणों से लगी आग से किसान वीर सिंह की डेढ़ एकड़ गेहूं की फसल जल गई। सतनाम सिंह एवं महादेव मंडल के खेत में भूसा बनाने के लिए छोड़ी गई आठ-आठ एकड़ गेहूं की नाड़ और कंबाइन के कटर के दो टायर आग की चपेट में आ गए। ग्राम कुंदननगर नंबर पांच में आग की चपेट में आने से ब्रीत बजाज के खेत में दो एकड़ गेहूं जल गई। उधर, ग्राम मझरा मरदान, मुकंदपुर डेरा एवं महतोष पुलिस चौकी के पास खेत में भूसा बनाने के लिए रखी गई करीब 15 एकड़ नाड़ स्वाहा हो गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस और फायर बिग्रेड के जवानों ने ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया। संवाद
विज्ञापन

-

Iट्रंचिंग ग्राउंड में धधकी आग, दमकल ने पाया काबूI
Iरुद्रपुर। किच्छा रोड स्थित ट्रंचिंग ग्राउंड में शुक्रवार को अचानक आग लग गई। तेज हवाओं से आग पहाड़गंज में आबादी की ओर से बढ़ने लगी। सूचना पर दमकल कर्मियों ने बमुश्किल आग पर काबू पाया। एफएसओ गिरीश बिष्ट के निर्देश पर यूनिट प्रभारी लीडिंग फायरमैन प्रकाश चंद्र पांडे के नेतृत्व में टीम ने आग को बुझाया। आग बुझने पर स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली। संवादI



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें