फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अर्जुन अवार्डी मनोज सरकार का सम्मान, विधायक भेंट की तलवार

विज्ञापन
रुद्रपुर में खिलाड़ी मनोज सरकार को सम्मानित करते मेयर व पार्षद। विज्ञप्ति - फोटो : RUDRAPUR
विज्ञापन
टोक्यो में होने वाले ओलंपिक में हिस्सा लेने जा रहे पैरा ओलंपिक बैडमिंटन खिलाड़ी और अर्जुन अवार्डी मनोज सरकार को विधायक राजकुमार ठुकराल ने तलवार और कुमाऊं विवि के क्रीड़ा अधिकारी नागेंद्र शर्मा ने बुके देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

आदर्श इंदिरा बंगाली कालोनी स्थित एक स्कूल में हुए कार्यक्रम में विधायक ने कहा कि मनोज का टोक्यो ओलंपिक में खेलने जाना रुद्रपुर ही नहीं बल्कि उत्तराखंड के लिए गौरव का पल है। युवा खिलाड़ी की मदद के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से वार्ता की जाएगी। क्रीड़ा अधिकारी शर्मा ने कहा कि मनोज कुमाऊं विवि के में भी बैडमिंटन चैंपियन रहे हैं। राज्य सरकार भी खिलाड़ियों को यूपी की तर्ज पर आर्थिक सहायता उपलब्ध कराए।
मनोज सरकार को तत्काल 10 लाख की आर्थिक मदद करें। वहां पर पवन सहगल, उमेश दुमका, राजेंद्र कुमार, जयप्रकाश ,संजय ठुकराल, राज सिंह राणा, प्रगति दुमका, दिव्या गोस्वामी, रानी सहित अनेक मौजूद रहे। इधर मेयर रामपाल सिंह और पार्षदों ने नगर निगम सभागार में आयोजित कार्यक्रम में मनोज सरकार का अभिनंदन कर उन्हें सम्मानित किया। मेयर ने कहा कि मनोज ने न सिर्फ उत्तराखंड बल्कि पूरे देश का नाम रोशन किया है। वहां पर पार्षद सुशील चौहान, अंबर सिंह, प्रमोद शर्मा ,शैलेन्द्र रावत, राजेश जग्गा, प्रमोद शर्मा, बबलू सागर, नव कुमार साना, बबिता बैरागी, अम्बर सिंह सहित अनेक मौजूद रहे।

रुद्रपुर के खिलाड़ी मनोज सरकार को तलवार व बुके देते विधायक व कुमाऊं विवि के क्रीड़ाधिकारी। विज्?- फोटो : RUDRAPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें