फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कॉलेज में छात्रा से छेड़खानी कर मनचले को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा

विज्ञापन
Manchala Beaten in Rudrapur
विज्ञापन
रुद्रपुर। रुद्रपुर कॉलेज परिसर में छात्रा और उसके परिजनों ने जमकर पीटा। युवक इधर-ऊधर छुपता रहा। कॉलेज के छात्रों ने भी उसे पीटा। पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन

रुद्रपुर कॉलेज की छात्रा को परिसर में ही एक युवक कई दिन से परेशान कर रहा था। कई बार चेतावनी देने के बावजूद वह बाज नहीं आया। शनिवार को छात्रा अपने परिजनों को बुला लाई। जब युवक ने छात्रा से छेड़खानी की तो परिजनों ने उसे दबोच लिया और जमकर पीटा।
कॉलेज के छात्रों ने भी धुनाई लगाई। बचने के लिए आरोपी कॉलेज के कक्ष में घुस गया। जहां से छात्रों और परिजनों ने बाहर निकालकर फिर पीटा। आरोपी युवक माफी मांगते हुए भविष्य में दोबारा इस तरह की करतूत न करने बात कहने लगा। मौके पर पहुंची पुलिस आरोपी युवक को पकड़कर कोतवाली ले आई। समाचार लिखे जाने तक आरोपी युवक के खिलाफ तहरीर नहीं दी गई थी।
विज्ञापन

अराजक तत्वों के खिलाफ करें शिकायत
रुद्रपुर। एबीवीपी के कुमाऊं सह संयोजक रचित सिंह ने कहा कि कॉलेज परिसर में अराजक तत्वों के लिए कोई स्थान नहीं हैं। उन्होंने कहा कि कॉलेज मां सरस्वती का मंदिर है। किसी भी छात्रा के साथ छेड़खानी की घटना होती है, तो वह इसकी शिकायत प्राचार्य से करें। इसके बाद वह दोबारा इस तरह का दुस्साहस नहीं कर सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें