फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: गर्भवती पत्नी को छोड़ दूसरी महिला के साथ भागा युवक, पीड़िता ने पति समेत ससुरालियों पर किया केस

Wed, 11 Sep 2024 05:03 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर

सार

सितारगंज में एक व्यक्ति अपनी गर्भवती पत्नी को छोड़कर दूसरी महिला के साथ भाग गया। पीड़िता ने आरोपी समेत ससुरालियों के विरुद्ध दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज कराया है।

विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 

सितारगंज में एक व्यक्ति अपनी गर्भवती पत्नी को छोड़कर दूसरी महिला के साथ भाग गया। पीड़िता ने आरोपी समेत ससुरालियों के विरुद्ध दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज कराया है।

ग्राम साधुनगर निवासी सोनिया कौर पुत्री कुलवंत सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसका विवाह पिछले साल ग्राम विडोरा मझोला निवासी डिंपल सिंह पुत्र दर्शन सिंह के साथ हुआ था। विवाह के सात महीने के बाद पति, सास कुलवंत कौर और ननद सुनीता कौर गाड़ी की मांग करने लगे।

विज्ञापन


ये पढ़ें- Rudrapur News: रिश्ते के देवर ने शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म, लड़की ने सुनाई आपबीती; केस दर्ज

दहेज की मांग को लेकर ससुरालियों ने उसके साथ गालीगलौज और मारपीट शुरू कर दी। महिला ने आरोप लगाया कि उसका पति किसी अन्य महिला को लेकर भाग गया है। इससे पहले भी वह शादी कर एक महिला को छोड़ चुका है।

सोनिया का कहना है कि वह गर्भवती है और उसका पति उसे तलाक देना चाहता है। 25 मई को उसकी सास यह कहते उसे जबरदस्ती मायके छोड़ गई कि पति तो भाग गया है। अब वह ससुराल में रहकर क्या करेगी। पुलिस ने आरोपी पति समेत ससुरालियों के विरुद्ध दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें