फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम के निर्देश पर पेट्रोल पंपों पर हुई छापेमारी

Sat, 03 Sep 2016 12:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो रुद्रपुर
विज्ञापन
पेट्रोल पंपो पर हेलमेट पहने तेल डलवाते बाइक सवार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 डीएम डा. आशीष श्रीवास्तव के निर्देश पर ‘हेलमेट नहीं तो पेट्रोल नहीं’ अभियान का सख्ती से पालन कराए जाने के लिए राजस्व एवं आपूर्ति विभाग की संयुक्त टीम ने रुद्रपुर शहर और आसपास के क्षेत्रों के पेट्रोल पंपों पर अचानक से छापेमारी की। छापेमारी के तहत बिना हेलमेट पहने बाइक सवारों को पेट्रोल देते हुये चार पेट्रोल स्वामियों को कारण बताओ नोटिस दिये गये हैं।
विज्ञापन


टीम द्वारा गदरपुर क्षेत्र के नारंग फिलिंग स्टेशन, ओम हरनाम पेट्रोल पंप, हिंद ऑयल, परम शिवम फ्यूल्स को बिना हेलमेट पहने दुपहिया वाहन चालकों को पेट्रोल दिए जाने पर कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं। वहीं  रुद्रपुर शहर में हाईकोर्ट के आदेश के बावजूद पिछले कुुछ दिनों से शहर के पेट्रोल पंपों द्वारा बिना हेलमेट बाइक सवारों को पेट्रोल दिया जा रहा था। जिसके बाद से अमर उजाला ने हेलमेट की उपयोगिता को बताते हुए इसे अभियान के रूप में प्रमुखता से छापा था। शुक्रवार को पेट्रोल पंप मालिकों ने खबर से सीख लेते हुये बिना हेलमेट बाइक सवारों को तेल नहीं दिया। वहीं काफी संख्या में लोग हेलमेट पहनकर पेट्रोल पंप पर पहुंचे। लेकिन अब भी शहर में लोगों को हेलमेट के प्रति जागरुक होने की जरूरत है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें