फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: धूमधाम से निकाली भगवान श्री परशुराम शोभायात्रा

Fri, 10 May 2024 11:49 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
बाजपुर में भगवान परशुराम जयंती पर हवन-यज्ञ करते लोग।
विज्ञापन
काशीपुर। अखिल ब्राह्मण उत्थान महासभा के द्वारा कलश मंडप के सभागार में भगवान परशुराम की जयंती बड़े धूमधाम से मनाई गई। इस दौरान दीप प्रज्ज्वलित व माल्यार्पण कर भगवान परशुराम की पूजा अर्चना की गई। महानगर अध्यक्ष पंडित शैलेंद्र कुमार मिश्रा ने कहा ब्राह्मण समाज ने मानवता की नींव रखी है। वहां संदीप चतुर्वेदी, उमेश जोशी, दीपिका गुड़िया, लता तिवारी, लताशर्मा, भास्कर त्यागी, प्रदीप जोशी मौजूद रहे।
विज्ञापन

भगवान श्री परशुराम के जन्मोत्सव के अवसर पर ब्राह्मण सभा समिति के भवन में हवन पूजन का आयोजन किया गया। इस मौके पर भगवान परशुराम के चित्र पर अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा अध्यक्ष सुरेश शर्मा, संजय शर्मा, शशिकांत शर्मा, संजय चतुर्वेदी, अरुण कुमार शर्मा ने तिलक लगाकर श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
मोहल्ला किला से परशुराम जयंती के अवसर शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा के दौरान गाजे बाजे के साथ हाथ में ध्वज लेकर लोग चल रहे थे। रामलीला ग्राउंड पर भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। वहां राजकुमार सेठी, विमल गुड़िया, पंकज पंत, बसंत त्यागी, राधे शर्मा, डॉ. रजनीश शर्मा, चंद्रभूषण डोभाल आदि रहे। प्राचीन देवालय श्री बांके बिहारी मंदिर के स्व. पंडित पं. बच्ची राम शर्मा के निवास स्थान पर परशुराम जन्मोत्सव मनाया गया। यहां पर पंडित वेदप्रकाश विधार्थी भैया ने आरती की।
विज्ञापन


परशुराम के आदर्शों पर चलने का आह्वान
बाजपुर। भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर शुक्रवार को मंडी समिति परिसर स्थित मंदिर में ब्राह्मण सभा की ओर से हवन यज्ञ कर प्रसाद वितरण किया गया। इस दौरान वक्ताओं ने भगवान परशुराम के आदर्श पर चलने का आह्वान किया। साथ ही आगामी होने वाली शोभायात्रा की रूपरेखा बनाने पर विचार किया गया। वहां बीडी मिश्रा, रवि उप्रेती, विवेक पांडे, राजेश पाठक, जानू शुक्ला, मयंक शर्मा, राहुल शर्मा, विक्की शर्मा, शशिकांत कौशिक आदि मौजूद रहे।


हर्षोल्लास से मनाई गई परशुराम जयंती

रुद्रपुर। ब्राहाण महासभा की ओर से भगवान परशुराम जन्मोत्सव हर्षोल्लास से मनाया गया। शुक्रवार को नैनीताल रोड पर स्थित परशुराम चौक के पास हुए कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मनकामेश्वर मंदिर के महंत नारायण चैतन्य स्वामी ने भगवान परशुराम के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर पुष्प अर्पित किए। इस दौरान भगवान परशुराम की संगीतमयी स्तुति की गई और भंडारे में बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण कका। वहां राहुल भारद्वाज, विधायक तिलक राज बेहड़, पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल, विकास शर्मा, रामपाल सिंह, मुकेश वशिष्ठ, संजीव शर्मा, नितिन कौशिक आदि थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें