फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: वयस्कों को साक्षर करने का लिया संकल्प

Sun, 11 May 2025 01:24 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बाजपुर। नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के अंतर्गत ब्लॉक स्तरीय दो दिनी प्रशिक्षण शिविर का समापन हो गया। इस दौरान राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के उद्देश्यों को साकार करने का संकल्प लिया गया।
विज्ञापन


शनिवार को बीआरसी सभागार में चल रहे दो दिनी प्रशिक्षण शिविर के समापन पर डायट से आए प्रवक्ता डाॅ. अजंता बिष्ट, कौशल त्रिपाठी, डॉ. मुकुल कुमार पाल, मास्टर ट्रेनर डी. आर बाराकोटी ने कहा कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य वयस्क शिक्षा को बढ़ावा देना है। समाज के प्रत्येक नागरिक को साक्षर बनाना है। बताया कि 15 साल या उससे अधिक उम्र के निरक्षर वयस्कों को पढ़ना लिखना और बुनियादी गणित का ज्ञान कराया जाना है। वहां गिरीश चंद्र पनेरु, कौशल चौहान आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें