फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: ट्रेन से कटकर महिला की मौत

Sun, 11 May 2025 01:21 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बाजपुर। लालकुंआ से काशीपुर जा रही ट्रेन से कटकर एक महिला की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। मृतका की शिनाख्त नहीं हो पाई है। शनिवार शाम को गांव धनसारा मोड़ के पास लालकुआं से काशीपुर जा रही ट्रेन की चपेट में आकर महिला कट गई। महिला के शरीर के दो हिस्से हो गए। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। सूचना पर एसएसआई विनोद फर्त्याल पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवा दिया है। रविवार सुबह शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा। पुलिस के अनुसार मृतका बुर्का पहने हुए थी। इससे मृतका के समुदाय विशेष वर्ग होने की बात कही जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें