फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral IAS Deepak Rawat: कुमाऊं कमिश्नर का निरीक्षण, गंदगी पर जताई नाराजगी, जांच के आदेश

Thu, 11 Jan 2024 08:35 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर

सार

रुद्रपुर में कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने जिला अस्पताल और मेडिकल कॉलेज का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने दोनों जगह जाकर समस्त व्यवस्थाओं का जायजा लिया। 
विज्ञापन
deepak rawat - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने जिला अस्पताल और मेडिकल कॉलेज का औचक निरीक्षण किया। कुमाऊं कनिश्नर ने दोनों जगह जाकर समस्त व्यवस्थाओं का जायजा लिया। प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक आरके सिंहा और प्राचार्य केदार सिंह शाही ने कुमाऊं कमिश्नर को जिला अस्पताल एवं मेडिकल कॉलेज में चल रहे चिकित्सीया उपचारों और व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी दी। 

विज्ञापन


कुमाऊं कमिश्नर ने निरीक्षण के दौरान एक्स-रे विभाग, अल्ट्रासाउंड मशीन, जन-औषधि केंद्र, ब्लड बैंक, पंजीकरण कक्ष, ओपीडी, दंत विभाग, रेडियोलॉजिक कक्ष, इमरजेंसी कक्ष, जनरल वार्ड और बच्चा वार्ड का गहनता से निरीक्षण किया। लगातार अस्पतालों में औचक निरीक्षण का क्रम जारी रखते हुए बृहस्पतिवार को रुद्रपुर पहुंचे। जिला अस्पताल पहुंचते ही कुमाऊं कमिश्नर ने सबसे पहले परिसर के बाहर मौजूद शौचालय की स्थिति देखी। कुमाऊं कमिश्नर ने निरीक्षण के दौरान वहां मौजूद मरीजों से उनकी सम्सयाएं भी सुनी।

ये पढ़ें- Viral IAS Deepak Rawat: कुमाऊं कमिश्नर ने मास्टर प्लान को लेकर की बैठक, जानें अधिकारियों से क्या बोल गए दीपक
विज्ञापन
विज्ञापन


दीपक रावत ने जिला अस्पताल औषधि भंडार का एक घंटे से भी अधिक समय तक निरीक्षण किया। कुमाऊं कमिश्नर ने रजिस्टर में मौजूद खामियों को देखकर स्टोर इंचार्ज और मुख्य चिकित्सा अधीक्षक को जमकर लताड़ा। कुमाऊं कमिश्नर ने कहा ऐसा लग रहा है कि जानबूझकर दवाईयां हरिद्वार से मंगाई जा रही है। जो दवाई खरीदी जा रही हैं उसमे अगर अनियमितता पाई जाती है, तो जांच की जाएगी और इसमें जिम्मेदार के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें