फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री महालक्ष्मी योजना सरकार की महत्वपूर्ण योजना : यशपाल

विज्ञापन
बाजपुर में मुख्यमंत्री महालक्ष्मी किट वितरण करते कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य। बाजपुर में लाभार्? - फोटो : BAZPUR
विज्ञापन
कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य ने बृहस्पतिवार को रामभवन धर्मशाला में आयोजित कार्यक्रम में 97 लाभार्थियों को मुख्यमंत्री महालक्ष्मी किट बांटी। इस मौके पर 21 महिलाओं की गोद भराई भी की गई। वहां पर ब्लॉक प्रमुख सरिता देवी, जिला कार्यक्रम अधिकारी उदय प्रताप सिंह, सीडीपीओ गौरव पंत, चंद्रा मेेहरा, भगवती, उर्मिला पाठक, नगर मंडल अध्यक्ष विकास गुप्ता थे।
विज्ञापन

इधर, काशीपुर के रामलीला मैदान के सभागार में विधायक हरभजन सिंह चीमा ने 40 ग्रामीण महिलाओं को किट बांटीं। वहां पर मेयर ऊषा चौधरी, ब्लॉक प्रमुख अर्जुन कश्यप, बाल विकास परियोजना अधिकारी पूनम रौतेला और राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष सायरा बानो आदि थे। संचालन आन चैरिटेबल ट्रस्ट की नमिता गुप्ता ने किया। औद्योगिक संस्था फिक्की की पहल पर आन ने महिलाओं को स्वाभिमान किट भी बांटी। (ब्यूरो/संवाद)
आर्य ने सीएम कोष के 51 जरूरतमंदों को चेक
बाजपुर। कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य ने बृहस्पतिवार को अपने कैंप दफ्तर में पहुंचकर लोगों की समस्याओं को सुना। इस दौरान मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से मंजूर 51 जरूरतमंदों को तीन लाख 52 हजार रुपये धनराशि के चेक वितरित किए। वहां भाजपा मंडल महामंत्री वीरेंद्र बिष्ट, सुल्तानपुर पट्टी मंडल अध्यक्ष राकेश गुप्ता, राहुल वर्मा, अभिषेक तिवारी, गुरमीत सिंह, रामकिशन, श्रीनिवास गर्ग, मो. हुसैैन आदि थे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें